निर्धारित समय पर टाइमर शुरू करें
आप शॉर्टकट ऐप में वैयक्तिक ऑटोमेशन का उपयोग करके टाइमर+ टाइमर को किसी निर्धारित समय पर शुरू कर सकते हैं।
- शॉर्टकट ऐप खोलें और ऑटोमेशन टैब पर टैप करें। अगर आपके पास पहले से ऑटोमेशन हैं, तो नया ऑटोमेशन जोड़ने के लिए + बटन पर टैप करें।
- नया ऑटोमेशन स्क्रीन में दिन का समय चुनें और उसे अपनी पसंद के अनुसार सेट करें, फिर कार्रवाइयों वाली स्क्रीन पर जाने के लिए अगला पर टैप करें।
- कार्रवाई स्क्रीन में कार्रवाई जोड़ें पर टैप करें, टाइमर+ की “टाइमर शुरु करें” कार्रवाई खोजें और उसे अपनी कार्रवाइयों में जोड़ें।
- जोड़ने के बाद “टाइमर शुरु करें” कार्रवाई पर टैप करें और अपना टाइमर चुनें, फिर अगला पर टैप करें।
- सारांश स्क्रीन में, अगर आप इसे अपने आप चलाना चाहते हैं तो “चलाने से पहले पूछें” को बंद करें।
अब टाइमर+ में आपका टाइमर शॉर्टकट के ज़रिए तय समय पर चलेगा।